साल 2022 में विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में फिल्म आई 'द कश्मीर फाइल्स'। इसने खूब लोकप्रियता बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर भी जमकरकमाई की। इस फिल्म के बाद निर्देशक अपनी आगामी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर चर्चा में है, जिसका टीजर गुरुवार को रिलीज हुआ है।टीजर देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। टीजर में यह कहा भी गया है कि कश्मीर ने आहत किया, बंगाल डराएगा।
अभिनेता ने 'द कश्मीर फाइल्स' में घाटी से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन के दर्द को परदे पर उतारा था। इस फिल्म में वे बंगाल की तस्वीर पेश कर रहेहैं। इस फिल्म में भी करीब-करीब स्टारकास्ट भी 'द कश्मीर फाइल्स' वाली है। टीजर में दिल दहला देने वाले दृश्य हैं। इस फिल्म में भारत के अतीत केकाले अध्याय को दिखाया जाएगा।
यह फिल्म डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखली नरसंहार की दुखद घटनाओं को दिखाती है, जो 1946 में भारत के विभाजन के दौरान हुई क्रूरसांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हैं। ये कहानियाँ कच्ची, भावनात्मक हैं और इनके बारे में अक्सर बात नहीं की जाती, लेकिन अग्निहोत्री का लक्ष्य उन्हेंएक मनोरंजक कथा के साथ प्रकाश में लाना है।
मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे सितारों से सजी द बंगाल फाइल्स न केवल एक ऐतिहासिक कहानी बल्कि एक हाई-प्रोफाइलसिनेमाई अनुभव का वादा करती है। संवेदनशील राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों से निपटने की अपनी विशिष्ट शैली के साथ, अग्निहोत्री एक बार फिरदर्शकों को चुनौती देने और उन्हें प्रभावित करने के लिए तैयार हैं।
शुरुआत में विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म का नाम 'द दिल्ली फाइल्स' रखा गया था, लेकिन बाद में इसे परिवर्तित कर दिया गया। इस फिल्म कोअभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Check Out The Video:-