एकतरफा प्यार में की थी युवक की हत्या, मुख्य आरोपी बिरजू वाढवे गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, July 3, 2025

नागपुर न्यूज डेस्क: नागपुर के यशोधरा नगर थाना क्षेत्र में 20 फरवरी को हुए शादी समारोह हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिरजू वाढवे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह वारदात के बाद से लगातार फरार था और कई बार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी मदद से उसे पकड़ा।

घटना 20 फरवरी की रात भीलगांव स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज सांस्कृतिक भवन के सामने एक शादी समारोह में हुई थी, जहां एकतरफा प्रेम के चलते बिरजू वाढवे ने दुल्हन से जुड़े रिश्ते पर आपत्ति जताते हुए कार्यक्रम में हंगामा शुरू कर दिया था। जब मृतक विहंग मनीष रंगारी ने उसे समझाने की कोशिश की, तो बिरजू ने चाकू से उस पर हमला कर दिया।

हमले में आरोपी आर्यन लंकेश उईके ने सिमेंट का ब्लॉक उठाकर विहंग की छाती पर मार दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने लात-घूंसे और गालियां देकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। घायल विहंग को मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। मुख्य आरोपी बिरजू वाढवे की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी राहत मिली है। जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी एक संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं। इसी आधार पर पुलिस ने मकोका के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.