नागपुर के रिमांड होम से खिड़की तोड़कर भागे 4 नाबालिग, एक पुणे से पकड़ा गया

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, September 1, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: नागपुर के कपिलनगर थाना क्षेत्र के पाटणकर चौक स्थित रिमांड होम से शनिवार रात चार नाबालिग आरोपी खिड़की तोड़कर फरार हो गए। फरार आरोपियों में करीब दो महीने पहले कामठी में हुए हत्याकांड का आरोपी भी शामिल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को पुणे से पकड़ लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, रिमांड होम में कामठी हत्याकांड के अलावा सदर और हुडकेश्वर थाने में दर्ज अलग-अलग मामलों के नाबालिग आरोपियों को रखा गया था। इनमें से एक आरोपी को कुछ दिन पहले पुणे पुलिस ने पिस्तौल रखने के मामले में पकड़ा था, जिसके बाद उसे नागपुर के रिमांड होम में लाया गया था।

शनिवार रात चारों नाबालिगों ने भागने की योजना बनाई। वे लघुशंका जाने का बहाना बनाकर शौचालय में पहुंचे और वहां की खिड़की तोड़कर बाहर निकल गए। इसके बाद सभी अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। आरोपियों के फरार होने की जानकारी मिलने पर रिमांड होम प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कपिलनगर पुलिस ने कई टीमें बनाकर उनकी तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को एक आरोपी के पुणे में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम पुणे पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। कपिलनगर थाने के पुलिस निरीक्षक सतीश आडे ने भी एक आरोपी को पुणे से पकड़े जाने की पुष्टि की है। वहीं, बाकी तीन आरोपियों की तलाश अलग-अलग जगहों पर जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चारों के फरार होने के पीछे क्या वजह थी और क्या किसी बाहरी व्यक्ति ने उन्हें भागने में मदद की।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.