शादी.कॉम पर दोस्ती के बाद दिया विवाह का झांसा, नागपुर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, September 17, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के नागपुर अंतर्गत बेलतरोडी थाना पुलिस ने 44 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वैवाहिक वेबसाइट 'शादी.कॉम' (Shaadi.com) के जरिए उससे संपर्क साधा था और शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी अपनी बात से मुकर गया और विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।

​पुलिस जांच के अनुसार, पीड़ित महिला और आरोपी के बीच साल 2022 में मैट्रिमोनियल साइट पर बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की फोन पर बातचीत बढ़ी और मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया। पीड़िता, जो अपने पति से अलग रह रही थी, का आरोप है कि 30 जुलाई 2022 को आरोपी उसे मनीष नगर स्थित अपने किराए के आवास पर ले गया और शादी का पक्का भरोसा देकर उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध स्थापित किए।

​मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला आरोपी राजेश गोस्वामी एक गेस्ट हाउस में कुक (रसोइया) का काम करता है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी लंबे समय तक शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। हालांकि, जब महिला ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने शादी से पूरी तरह इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

​महिला की शिकायत के आधार पर बेलतरोडी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी राजेश गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से आगे की जांच की जा रही है।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.