नागपुर न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। दोपहर में अचानक नागपुर शहर और आसपास के इलाकों में जमीन हिलने लगी। भूकंप के झटके महसूस होते ही कुछ समय के लिए लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घबरा गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर नागपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है।
नागपुर के कुछ इलाकों में हल्के झटके महसूस होने के बाद लोगों के बीच डर का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के 8 किलोमीटर नीचे था।