नागपुर के सरकारी डेंटल कॉलेज में रैगिंग का आरोप, जूनियर छात्रों को कपड़े उतारने और बचा खाना खाने के लिए किया मजबूर

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, November 24, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के नागपुर स्थित सरकारी डेंटल कॉलेज और अस्पताल में रैगिंग का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, तीन सीनियर इंटर्न पर आरोप है कि उन्होंने फर्स्ट ईयर के तीन छात्रों के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने जूनियरों को कपड़े उतारने, लड़कियों के कपड़े पहनने और बचा हुआ खाना खाने के लिए मजबूर किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 26 अक्टूबर की है। मामला सामने आने के बाद अजनी पुलिस ने रविवार को महाराष्ट्र प्रोहिबिशन ऑफ रैगिंग एक्ट, 1999 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। पीड़ित छात्रों ने हाल ही में नेशनल एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने कॉलेज प्रशासन को भी इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने आरोप लगाया कि सीनियर इंटर्न ने हॉस्टल और मेस में उनके साथ काफी बदसलूकी की। उन्हें अपमानजनक तरीके से झुककर बैठने जैसी मुद्राएं अपनाने के लिए भी मजबूर किया गया। शिकायत मिलने के बाद कॉलेज की आंतरिक कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने तक आरोपी इंटर्न के हॉस्टल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

जोनल डीसीपी रश्मिता राव ने कहा कि कॉलेज की आंतरिक कमेटी की जांच में अगर कोई अतिरिक्त सबूत सामने आता है, तो उसे भी पुलिस की जांच में शामिल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.