नागपुर: चोरी से पहले भगवान के सामने जोड़े हाथ, फिर मंदिर की दानपेटी से उड़ाए 7 हजार रुपये

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, July 30, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: नागपुर के इतवारी स्थित मालढक्का रोड पर शीतला मंदिर और शिव मंदिर में एक अज्ञात चोर ने दानपेटी से करीब 7,000 रुपये चोरी कर लिए। यह घटना 27 जुलाई की रात की है और मामला लकड़गंज थाना क्षेत्र का है। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडेय के अनुसार, 27 जुलाई की रात करीब 9 बजे मंदिर बंद किया गया था। अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो दोनों मंदिरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो दानपेटियां तोड़ी जा चुकी थीं और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

सीसीटीवी फुटेज में चोर चोरी करने से पहले मंदिर में हाथ जोड़कर भगवान के सामने प्रार्थना करता दिखाई दिया। इसके बाद उसने कैमरों को तोड़ दिया और दानपेटी से नकदी लेकर फरार हो गया। हालांकि कैमरे क्षतिग्रस्त करने से पहले उसका चेहरा रिकॉर्ड हो चुका था।

मामले की सूचना मिलने पर लकड़गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद कवाड़े ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ स्थानीय संदिग्धों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी संभवतः ऐसा शातिर चोर है जो सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण मंदिरों को निशाना बनाता है। इसी तरह की वारदातों में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.