"शहर के कमिश्नर तो हम ही हैं" वाली रील पड़ी भारी, तीन युवक गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Friday, July 17, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला वीडियो बनाकर खुद को "शहर का कमिश्नर" बताने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तीनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी भी मांगी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहिद अब्जल शकील खान (26), मोहम्मद साहिल मोहम्मद शकील शेख (24) और रिजवान मोहम्मद अजीज (28) के रूप में हुई है। तीनों सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो बनाकर पोस्ट करते थे।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2025 को तीनों ने एक इंस्टाग्राम रील बनाई थी, जिसमें वे फिल्मी अंदाज में कहते नजर आए, "चौक चाहे पुलिस की हो, शहर के कमिश्नर तो हम ही लोग हैं।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस का आरोप है कि इस तरह का वीडियो पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला था और इससे कानून-व्यवस्था को चुनौती देने का संदेश गया। साथ ही इससे सार्वजनिक शांति और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका भी पैदा हुई।

मामले में तहसील थाना पुलिस ने केस दर्ज कर 16 जुलाई की रात तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद तीनों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी मांगी।

पुलिस ने बताया कि तीनों को रात भर हिरासत में रखा गया और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.