नागपुर के न्यूरॉन अस्पताल में डॉक्टर का संदिग्ध मौत, ओवरडोज की आशंका

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, June 23, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: नागपुर के प्रसिद्ध न्यूरॉन अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ईश्वरचंद्र चांदेवार का उनके कक्ष में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में कमरे से कुछ इंजेक्शन मिलने के बाद ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

42 वर्षीय डॉ. ईश्वरचंद्र चांदेवार आयुर्वेदिक चिकित्सक थे और न्यूरॉन अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अपनी नियमित ड्यूटी पूरी की और इसके बाद अपने कक्ष में आराम करने चले गए। काफी देर तक बाहर न आने और किसी भी आवाज का जवाब न देने पर सहकर्मियों को संदेह हुआ। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की मौजूदगी में कक्ष का दरवाजा खोला गया, जहां डॉ. चांदेवार बेहोशी की हालत में मिले। जांच करने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुई है। ऐसे में पुलिस आत्महत्या, इंजेक्शन ओवरडोज, स्वास्थ्य संबंधी समस्या या अन्य किसी कारण से हुई मौत के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात उन्हें अस्वस्थ महसूस होने पर उन्होंने अपनी चिकित्सकीय जांच भी कराई थी। उनके कमरे में ही शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस परिजनों और अस्पताल कर्मियों से पूछताछ कर रही है। इस घटना से चिकित्सा जगत में शोक और चिंता का माहौल है।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.