नागपुर में 40 बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, राहगीरों ने खिड़कियों से निकालकर बचाई जान

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, October 8, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। वाठोडा चौक के पास अचानक एक स्कूल बस में आग लग गई। उस समय बस में करीब 35 से 40 बच्चे सवार थे। आग बस के आगे वाले हिस्से में लगी और कुछ ही देर में तेजी से पीछे की तरफ फैलने लगी।

आग दिखाई देते ही ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे रोक दिया। बस रुकते ही आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। दरवाजे के साथ-साथ बस की खिड़कियों से भी बच्चों को बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में सभी बच्चों को सुरक्षित निकालकर आग लगी बस से दूर कर दिया गया।

आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कुछ ही समय में बस का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसे के समय बच्चों के बीच अफरा-तफरी जरूर मची, लेकिन आसपास के लोगों ने बिना समय गंवाए बचाव शुरू कर दिया।

समय रहते बस रुकने और स्थानीय लोगों की मदद मिलने से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल घटना में किसी बच्चे या अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने की असली वजह क्या थी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.