संविधान दिवस पर नागपुर में निकली 'वॉक फॉर संविधान' रैली, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

Photo Source : Google

Posted On:Friday, November 27, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को नागपुर में 'वॉक फॉर संविधान' रैली निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस पहल के जरिए लोगों ने भारतीय संविधान के प्रति अपना विश्वास और आभार जताया। रैली सुबह 7:30 बजे दीक्षाभूमि स्थित अन्नाभाऊ साठे चौक से शुरू हुई। कॉक्रोज जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, पद्मश्री डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम, डॉ. संजय समटेके, रेखा खोबरागड़े और सीनेटर राहुल हनवते ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस मौके पर अभिजीत दीपके ने कहा कि संविधान ही हमारा सच्चा मार्गदर्शक है और इसकी रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। रैली में संविधान का संदेश देने वाला खास रथ आकर्षण का केंद्र रहा। कबीर कॉन्वेंट के स्कूली बच्चे भी इसमें शामिल हुए। बच्चे अलग-अलग महान हस्तियों की वेशभूषा में नजर आए। उनके हाथों में संविधान की प्रतियां, तिरंगे और सामाजिक संदेश लिखे बैनर थे। संविधान के समर्थन में नारे लगाते हुए बच्चों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

दीक्षाभूमि से निकली यह रैली रामदास पेठ, जनता चौक, पंचशील चौक और झांसी रानी चौक से होते हुए संविधान चौक पहुंची। यहां समापन समारोह की शुरुआत भारतीय संविधान की उद्देशिका के पाठ से हुई। गुरुदेव सेवा मंडल के ज्ञानेश्वर रक्षक, पद्मश्री डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम और श्री संताजी तेली समाज संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अनिल बजाईत ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना जरूरी है, क्योंकि यही समाज और लोगों के अधिकारों की रक्षा करता है।

इस रैली का आयोजन युवा ग्रेजुएट फोरम और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्वास्थ्य संगठन ने मिलकर किया था। इसमें उत्तर नागपुर सीनियर सिटिजन फोरम, नॉर्थ नागपुर महिला फोरम, पर्यावरण नीती मूल्य, प्रवर्तन इवेंट, सम्यक थिएटर, वाडी पत्रकार संघ, वाडी विकास आघाडी संघर्ष समिति, श्री संताजी तेली समाज संगठन, सत्यशोधक महिला संगठन, सामाजिक समता मंच वाडी, अमोली मैत्री संघ, श्री गुरुदेव सेवा मंडल और संविधान जागृत टीम समेत कई संगठनों ने हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में धम्मानंद मनवर, राहुल हनवते, शैलेश खोब्रागड़े, सुभाष खाकसे, पल्लवी आटे, रोहिणी दहीवाले, सोनू जांभुलकर, रोशन जांभुलकर, शमा मनवर, श्वेता रंगारी, सुप्रिया गोडघाटे, नंदिनी गौतम, उषा उके, नरेश साखरे, अश्विन बोरकर, कपिल साठे, कैलाश खोब्रागड़े और सनकाले सर ने मेहनत की। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी वानखेड़े ने किया और राहुल हनवते ने धन्यवाद दिया।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.