तिगांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, February 26, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: पांढुर्णा तहसील के तिगांव गांव में बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान तिगांव निवासी अजय कांबे (22) और दुदेवानी निवासी राजू धुर्वे के रूप में हुई है। डॉक्टर मृदुल वासनिक के अनुसार अजय के सिर पर गहरी चोट आई थी, जिस पर चार टांके लगाए गए। सीने के बल गिरने से उन्हें अंदरूनी चोट की आशंका के चलते बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया।

वहीं राजू धुर्वे के चेहरे पर रगड़ के घाव हैं और उनके पैर की हड्डी टूट गई है। उन्हें भी नागपुर रेफर किया गया था, लेकिन परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण फिलहाल सिविल अस्पताल में ही उनका उपचार जारी है।

घायलों के मुताबिक दोनों अपने-अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.