नागपुर जेल में घोरने की आवाज पर भिड़े दो कैदी, मारपीट में एक की आंख बुरी तरह जख्मी

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, November 5, 2026

नागपुर न्यूज डेस्क: नागपुर की मध्यवर्ती जेल में बुधवार तड़के घोरने की आवाज को लेकर दो कैदियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि एक कैदी की नींद बार-बार टूट रही थी, जिससे नाराज होकर उसने दूसरे कैदी को सोते समय उठा दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। इस घटना में मनीष चैतराम ठाकुर (29) की दाहिनी आंख में गंभीर चोट आई है।

यह घटना बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे जेल के बड़ी गोल परिसर की बैरक नंबर चार में हुई। धंतोली पुलिस के मुताबिक, सतीश राजन पैसाडेली दुष्कर्म के एक मामले में न्यायिक हिरासत में बंद है। इसी बैरक में मनीष ठाकुर भी रहता है। रात में सतीश के घोरने की आवाज से मनीष की नींद नहीं खुल पा रही थी। इससे परेशान होकर उसने सतीश को जगाया और घोरने से मना किया।

मनीष की बात सुनकर सतीश नाराज हो गया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। सतीश ने मनीष पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। दोनों की आवाज सुनकर बैरक में सो रहे दूसरे कैदी भी जाग गए। इसी दौरान संदेश वेणु नाईक नाम के एक अन्य कैदी ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

हालांकि, तब तक मनीष की दाहिनी आंख में गंभीर चोट लग चुकी थी और वह खून से लथपथ हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। बैरक में तैनात पुलिस कांस्टेबल सुनील फुल्लुके की शिकायत पर धंतोली पुलिस ने सतीश पैसाडेली के खिलाफ जानलेवा हमले का एक और मामला दर्ज किया है।


नागपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. nagpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.