नागपुर न्यूज डेस्क: गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र के नागपुर में एक हादसा हुआ। उमरेड तहसील में विसर्जन यात्रा के दौरान पटाखा शो के चलते सात महिलाएं झुलस गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, और उनका इलाज किया जा रहा है।
पटाखा शो के दौरान हादसा:
नागपुर के ग्रामीण इलाके उमरेड में बीती रात बड़े पंडालों में गणपति का विसर्जन किया गया। इस दौरान एक विसर्जन यात्रा में भव्य पटाखा शो का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसी दौरान हादसा हुआ, जिसमें सात महिलाएं पटाखों की चपेट में आ गईं। सभी घायलों को उमरेड के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।