नागपुर न्यूज डेस्क: सोशल मीडिया पर हिट होने के लिए लोग अजीबो-गरीब स्टंट करते हैं। खासकर युवा अपनी जान को खतरे में डालकर वीडियो बनाते हैं, और कई बार ये स्टंट जानलेवा साबित हो सकते हैं।
नागपुर, महाराष्ट्र में कुछ युवक रील बनाने के लिए डैम पर खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे उनकी जान को खतरा हो गया। एक युवक गहरे पानी में डूब कर मर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
यह घटना नागपुर जिले के उमरेड के पास मकरधोकड़ा झील की है, जहां बारिश के बाद झील भर गई थी। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के दिन गुरुवार को बहुत से पर्यटक डैम के ओवरफ्लो का दृश्य देखने के लिए आए थे।
खबरों के मुताबिक, बड़ी संख्या में आए लोगों में से तीन युवक रील बनाने के लिए डैम की दीवार पर चढ़े। ये युवक खतरनाक स्टंट करते हुए दीवार पर बहते पानी के बीच से ऊपर जाने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से एक युवक सफल हो गया, लेकिन दो युवक फिसलकर नीचे आ गए। इस दौरान दीवार पर चढ़े युवक का बैलेंस बिगड़ गया और वह झील में गिर पड़ा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और युवक पानी में डूबकर जान गवां दी।